Search This Blog

Blog Archive

Theme images by Storman. Powered by Blogger.

Text Widget

Sample Text

Popular Posts

Pages

Tuesday, October 30, 2018

Lenovo Z5 Pro का टीजर पोस्टर जारी

- No comments

Lenovo Z5 Pro का टीजर पोस्टर जारी, फोन में मिलेगा स्लाइडर कैमरा

                                                  Image result for Lenovo Z5 Pro


Lenovo Z5 Pro 1 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की काफी चर्चा हो रही है। फोन के प्रति लोगों की जिज्ञासा को बनाए रखने के लिए हाल ही में लेनेवो के सीईओ ने इस फोन का एक टीजर पोस्टर जारी किया है। पिछले महीने आयोजित किये गए लेनेवो के एक कॉन्फ्रेंस में कंपनी के वाइस प्रजिडेंट चैंग चेन ने लेनेवो जेड 5 प्रो को पहली बार शोकेस किया था। पहली नजर में यह स्मार्टफोन आपको स्लाइडर डिजाइन वाले Xiaomi Mi MIX 3 के जैसा लग सकता है। 
                                                            à¤¦à¥‡à¤–ें, 4 कैमरे वाले ये 7 धांसू स्मार्टफोन



टीज किए गए पोस्टर के मुताबिक लेनेवो जेड 5 प्रो में 6 गाइडेंस सेंसर के साथ मैन्युअल स्लाइडर के लिए डबल हेलिक्स का इस्तेमाल किया गया है। पोस्टर में आप इस फोन के मदरबोर्ड के बीच में दिए गए चिपसेट को भी देख सकते हैं जिसपर टर्बो लिखा हुआ है। बात अगर इस फोन के स्पेसिफिकेशन की करें तो इसमें 6.2 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2246 पिक्सल दिया गया है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। 



                                                 Image result for Lenovo Z5 Pro
ड्यूल सिम वाले इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। लेनोवो ज़ेड5 में 16 मेगापिक्सल प्राइमरी व 8 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है और यह फुल एचडी विडियो रिकॉर्डिंग सपॉर्ट करता है। स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम व 64 जीबी /128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। यूजर्स स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 3000mAh बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करता है। 

                                                                      Image result for Lenovo Z5 Pro


                                                          WITH LOVE , 4 U

                    


                         जय हिन्द , वंदे मातरम 

Amazon डिजिटल डे सेल शुरू, || one day offer started

- No comments

Amazon डिजिटल डे सेल शुरू, इन ऑफर्स से ना चुकें

अमेजन इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एक दिवसीय डिजिटल डे सेल का आयोजन किया है. जानें क्या हैं बड़े ऑफर्स



Amazon इंडिया ने वन-डे डिजिटल डे सेल का आयोजन किया है. इस सेल में काफी सारे डिवाइसेज और सर्विसेज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. अमेजन डिजिटल डे सेल मध्यरात्रि तक जारी रहेगा और ई-कॉमर्स कंपनी Kindle अनलिमिटेड मेंबरशिप पर डिस्काउंट, Echo रेंज पर डिस्काउंट और Fire TV स्टिक को 3,499 रुपये में दे रही                

                                     Image result for amazon .in one day sell


ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Amazon Echo को 9,999 रुपये की जगह 6,999 रुपये, Echo Spot को 12,999 रुपये की जगह 10,999 रुपये, Echo Plus (फर्स्ट जेनरेशन) 14,999 रुपये की जगह 10,499 रुपये और Echo Plus (सेकेंड जेनरेशन) 14,999 रुपये की जगह 11,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. इसी तरह वॉयस रिमोट के साथ फायर टीवी  स्टिक को 3,499 रुपये में लिस्ट किया गया है.  
                                         Image result for amazon fire stick for today's prize

बाकी ऑफर्स की बात करें तो Kindle Paperwhite को सेल के दौरान 10,999 रुपये की जगह 8,799 रुपये और  Kindle e-reader को 5,999 रुपये की जगह 4,799 रुपये में सेल किया जा रहा है. इसके अलावा आपको बता दें जो ग्राहक ई-बुक, अमेजन डिवाइस, Kindle अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन या प्राइम मेंबरशिप खरीदेंगे उनके पास सेल के दौरान हर घंटे Echo Dot (सेकेंड जेनरेशन) जीतने का मौका रहेगा.
                                             Image result for amazon fire stick for today's prize























































                                        

















































अमेजन किसी को भी ग्राहक चुन सकता है और चुने गए ग्राहक को विजेता बनने के लिए चंद सवालों के जवाब देने होंगे. इन सबके अलावा Kindle ऑफर्स की बात करें तो 6 महीने का सब्सक्रिप्शन 999 रुपये की जगह 799 रुपये में और 24 महीने का सब्सक्रिप्शन 4,776 रुपये की जगह 2,799 रुपये में सेल किया जा रहा है. अमेजन की ओर से पॉपुलर ई-बुक्स पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट और अमेजन पे बैलेंस पर 50 प्रतिशत तक कैशबैक दिया जा रहा है.
सेल के दौरान जो यूजर अमेजन एनुअल मेंबरशिप के लिए साइन-अप करेंगे उन्हें 250 रुपये कैशबैक अमेजन पे बैंलेस के रूप में मिलेगा. इसके अलावा अमेजन 10 दिनों में 5 मूवीज या टीवी एपिसोड देखने पर चुनिंदा ग्राहकों को 5,000 रुपये तक कैशबैक दे रहा है. साथ ही मिर्जापुर का ट्रेलर देखने पर ग्राहकों के पास फिल्म की कास्ट से मिलने या कुछ गिफ्ट जीतने का मौका होगा.

                                                                                     Image result for amazon .in logo
                                                                                   With LOVE , 4 U


                                         जय हिन्द , वंदे मातरम